
धरमजयगढ़ (रायगढ़)- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक- घरघोड़ा/धरमजयगढ़ व जिला रायगढ़ टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर, प्रदेश संगठन सहसचिव बिनेश भगत की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष नेतराम साहू, जिला सचिव नोहर सिंह सिदार व घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में विधानसभा लैलूंगा के नवनिर्वाचित विधायक माननीय लालजीत राठिया जी से उनके निवास स्थल- वृदावन,छाल (धरमजयगढ़) में गुलदस्ता भेंट कर, फूलमाला पहना एवं मुंह मीठा करा उन्हें संगठन परिवार की ओर से जीत की बधाई देकर सम्मानित किया।
आज दिनांक 10/12/23 के सौजन्य मुलाकात के दौरान मान. विधायक महोदय मान.लालजीत राठिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन व शिक्षक परिवार से बेहतर शिक्षा के प्रयास करने का संदेश दिया एवं शिक्षक के हितों के संरक्षण हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कहते हुए संगठन प्रतिनिधियों सहित धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। आज की सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन से पदाधिकारी क्रमशः-गुरुदेव राठौर (प्रदेश महामंत्री), बिनेश भगत (प्रदेश संगठन सह सचिव), नेतराम साहू (जिलाध्यक्ष), नोहर सिंह सिदार( जिला सचिव), संजय पंडा (जिला महामंत्री), शिव कुमार डनसेना(जिला मीडिया प्रभारी), सुनील कुमार पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा) सहित घरघोड़ा ब्लॉक पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यगण क्रमशः- लिंगराज बेहरा, लक्ष्मण यादव, बसंत यादव, गोपाल राठिया, कायत दस महंत आदि शामिल होकर नवनिर्वाचित लगातार तीसरे बार विधायक महोदय मान.लालजीत राठिया जी को गुलदस्ता एवं फूलमाला के साथ बधाई प्रेषित किया। उक्ताशय की जानकारी संयुक्त रूप से सुनील कुमार पटेल(अध्यक्ष घरघोड़ा) एवं मिहिर विश्वास (अध्यक्ष धरमजयगढ़)द्वारा दिया गया।
🙏🙏🙏
बिनेश भगत
प्रदेश संगठन सहसचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन






