कानूनराजनीतिसामाजिक

गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

सारंगढ़/सुधीर चौहान:- जिले के नगर सरिया में आयोजित गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक सांख्यिकी मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम में बूढ़ादेव, गंधर्वदेव और दूल्हा देव के चित्र के समक्ष धूपदीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया। युवाओं ने इस अवसर पर नृत्य प्रदर्शन किया।

मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव समाज के वंचित लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करते रहे हैं और आगे भी निरंतर करते रहेंगे।

चौहान समाज का यह प्रयास सभी समाज के लिए अनुकरणीय है कि यह समाज अपने धरोहर और संस्कृति को संजो कर रखा है। यह समाज निरंतर अपने प्रयास से शासकीय योजना मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का लाभ समाज के युवाओं को दे रहा है।

इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान,रायगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान,धरमजयगढ़ जनपद अध्यक्ष लीना राठिया, पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान,जनपद सदस्य हेमकुअर चौहान,जनपद सदस्य गणेशी चौहान,सारबिला भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक,सभापति प्रतिनिधि मुरारी नायक,कैलाश नायक, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल,संस्थापक सदस्य रोहित कुमार चौहान,उजागर चौहान,रामाधार चौहान,राजेंद्र चौहान,डिग्रीलाल चौहान,घनश्याम चौहान,बसंत चौहान,भुवन गुरुजी,दिगंबर गुरुजी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हरिशंकर चौहान, प्रभारी एसडीएम अनिकेत साहू साथ ही पत्रकार सुधीर चौहान, वीरेंद्र सोनी उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button