
सारंगढ़:- दिनांक 24/10/24 दिन गुरुवार को ग्राम पीपरदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलित कर एवं श्रीफल से हुआ । अतिथियों का स्वागत सुंदर पुष्पगुच्छों एवं मालाओं के साथ हुआ।अतिथियों की उपस्थिति में सुंदर उद्बोधन किया गया। भाषण में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद एवं शिविर थीम “मेरा युवा भारत और भारत के लिए युवा” को धारणा मानते हुए प्रेरणा स्रोत भाषण प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वामी जी के कथन “उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो” को अपने आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में अपने के लिए प्रेरित किया गया।

उद्बोधन में भारत को सामाजिक और आत्मनिर्भर रूप बनाकर @विकसित भारत 2047 बनाने के लिए भी शिविर का योगदान बताया गया। सभी को सामाजिक रूप से एवं शिविर के माध्यम से अपने और अपने समाज के विकास एवं स्वयं के व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सभी स्वयंसेवकों के एन.एस.एस. तालिया द्वारा गूंज उठा। कार्यक्रम शिविर अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे तथा कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक एल.एस. पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत दबगांव मनबोध पटेल, विशिष्ट अतिथि बंशीधर नायक जनभागीदारी अध्यक्ष, टीकाराम नायक, महाविद्यालय के प्राध्यापकगढ़ एस. सी. नेताम, पी. शर्मा , विद्यालयीन शिक्षकगढ़ रामचरण पटेल, सुभाषचंद्र बरिहा, श्रीधर पटेल एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक तथा विद्यालय के विद्यार्थीगढ़ उपस्थित रहे । इस तरह सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सफल रहा।






