
बरमकेला: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्य, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन में बरमकेला-लेंधरा मंडल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक सभापति कृषि स्थाई समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत शामिल हुई।

उन्होंने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी 50 महान रक्तदाताओं एवं सभी भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। सभी के निस्वार्थ योगदान और सहयोग के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि आज सभी ने न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि किसी की जिंदगी को बचाने का एक संकल्प भी लिया।







