संगठनसम्मानसामाजिक

रायपुर में प्रदेश स्तर पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला की हुई सराहना

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा प्रदेश में आगामी बजट को लेकर सुझाव एवं चर्चा का कार्यक्रम चेम्बर भवन रायपुर में आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और कार्यक्रम के अध्यक्ष अमर पारवानी जी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी  ने प्रदेश और देश की वित्तीय ब्यवस्था और चेम्बर ऑफ़ कामर्स के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सराहना की।इस मौके पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए अध्यक्ष रतन शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके  पर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन सहित प्रदेश के पदाकारियों ने रतन शर्मा एवं पुरे टीम को बधाई दी।


इस मौके  पर बरमकेला चेम्बर ऑफ़ कामर्स की ओर से वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया और बरमकेला क्षेत्र के विकास तथा अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए सौजन्य भेंट किया।तदुपरांत चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी को अब तक किये कार्यों का विवरण का दस्तावेज एवं फ़ाइल सौंपा गया।
इस तरह से पूरे प्रदेश भर की इस कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला की खूब सराहना हुई और रतन शर्मा के नेतृत्व में अलग पहचान बनाने में सफल रही।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन शर्मा के साथ उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,अधिवक्ता रामेश्वर बारीक़,सदस्य सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button