
महासमुंद-ठेकेदार की लापरवाही से अब तक नहीं हो सका स्कुल मरम्मत, स्कूली बच्चो को हो रही परेशानी विभाग भी गहरी नींद में मामला छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गड़बेड़ा अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला चादापारा का मामला आपको बता दे जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों को मरम्मत कार्य के लिए जिले के सैकड़ो स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है.

लेकिन प्रशासन के लचर व्यवस्था के कारण अब तक कई जर्जर भवन का मरम्मत नहीं हो सका है शासकीय यहाँ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. ठेकेदार के द्वारा स्कुल मरम्मत के लिए स्कुल के छत को तोड़ तो दिया है. लेकिन मरम्मत क्यों नहीं कर रहे है ये तो विभाग ही बता पायेगा इसकी जानकारी विभाग को नहीं है ऐसा भी नहीं है. विभाग के पास जानकारी तो है लेकिन विभाग ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करने से डर रही है या कुछ और समझ से परे है।






