शिक्षासम्मानसामाजिक

छत्तीसगढ़ के पड़ीगांव की बेटी मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित,बढ़ाया जिले सहित प्रदेश का मान

पुसौर: रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पड़ीगांव की कुमारी सुरभि सुमन पटेल को 32 वे दीक्षांत समारोह में डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर (मध्यप्रदेश) के द्वारा एम.एस.सी. वनस्पति एवं लाइफ साइंस विभाग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के प्रतिफल में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। जो पुसौर अंचल के साथ-साथ रायगढ़ जिला सहित छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।

ज्ञात हो कि कुमारी सुरभि सुमन पटेल शुरू से ही मेधावी छात्र रही है इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रज्ञा विद्या मंदिर पड़ीगांव उसके बाद उच्च शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय भूखेपुर रायगढ़ के उपरांत गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से बी.एस.सी. तथा डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर (मध्यप्रदेश) से एम.एस.सी. वनस्पति शास्त्र में अध्ययन किया है। इसी दरमियान उन्होंने वनस्पति विषय पर NET की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वनस्पति शास्त्र विभाग में शोध छात्र के रूप में पंजीकृत होकर शोधरत छात्र हैं।

निश्चित ही उनके सम्मान से प्रदेश क्षेत्र व ग्राम गौरवान्वित हुआ है। जिसका संपूर्ण श्रेय उन्होंने अपने पिता डी एल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ीगांव (जो अपनी विशिष्ट योग्यताओं के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित हैं) माता श्रीमती लता पटेल व्याख्याता एवं भैया सर्वेश कौशिक पटेल तथा अपने गुरुजनों के सतत मार्गदर्शन व सहयोग से यह अभूतपूर्व सफलता व सम्मान हासिल करने में सफल हुई है। कुमारी सुरभि सुमन पटेल के बड़े भाई भी स्नातक स्तर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित हो चुके हैं, वह नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ शोधरत छात्र हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.9 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button