
सारंगढ़: – सिटी कोतवाली सारंगढ़ दिनांक – 09/03/2024 अवैध रूप से सटटा पटटी लिखकर अंको के माध्यम से लोगो को सटटा नामक जुआ खेलवाने वाले आरोपीयो को सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपीयों के कब्जे से 04 प्रकरण में कुल 4110 रूपये नगदी एवं 02 नग मोबाईल फोन कुल जुमला 35000 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपीगण – 01. हेमचरण महिलाने पिता पोषेन्द्र कुमार उम्र – 37 वर्ष साकिन – ग्राम बड़े चुरेला 02. उत्तम महिलाने पिता हुलस महिलने उम्र 20 साल साकिन – ग्राम बड़े चरेला 03. अनिल जायसवाल पिता बद्रीका प्रसाद जायसवाल उम्र -33 वर्ष साकिन – चिंगारीपाली 04. दतगंजन प्रसाद गुप्ता पिता राम कृष्ण गुप्ता साकिन प्रतापगंज थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है ।

जिस पर अमल करते हुए एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुख्यालय सारंगढ के मार्गदर्शन पर समय समय पर कार्यवाही किया जा रहा था कि वरिष्ट अधिकारी के निर्देशन पर थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 09-03-2024 को थाना सारंगढ़ क्षेत्रांतर्गत के ग्राम बड़े चुरेला , ग्राम चिंगरीपाली एवं सारंगढ टाउन में जुआ सटटा रेड कार्यवाही किया गया।

जिसमें आरोपी 01. हेमचरण महिलाने पिता पोषेन्द्र कुमार उम्र – 37 वर्ष साकिन – ग्राम बड़े चुरेला 02. उत्तम महिलाने पिता हुलस महिलने उम्र 20 साल साकिन – ग्राम बड़े चरेला 03. अनिल जायसवाल पिता बद्रीका प्रसाद जायसवाल उम्र -33 वर्ष साकिन – चिंगारीपाली 04. दतगंजन प्रसाद गुप्ता पिता रामकृष्ण गुप्ता साकिन प्रतापगंज थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा अवैध रूप से

अंको के माध्यम से सटटा पटटी नामक जुआ मोबाईल रखकर खेलाते पाये जाने पर आरोपीयों के कब्जे से सटटी पटटी कागज जिसमें रूपये पैसे का लिखा हुआ है दो नग डाटपेन, 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 4110 रूपये कुल जुमला 35000रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है ।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 06 ,07 छ.ग.जुआ.प्रति.अधि.2022 पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामला आजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपीगण को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा ज्यूडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है। तथा इनसे जुड़े हुए लोगों के सम्बन्ध मे जांच की जा रही है जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सारंगढ के अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक कामिल हक सउनि मस्तराम कश्यप प्रआर संतोष मीरी, जगदीश खुटे , कैलाश जांगड़े आरक्षक ओमचंद साहू , दिलीप तेन्दुवे, पुरषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे,शकुंतला जायसवाल , भुनेश्वर चंद्रा , सुरेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा ।






