
रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी के सहमति से किसान मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष गौरांग साव के द्वारा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी में नए नियुक्ति किया गया है। जिसमे लोमेश कुमार पटेल कोतासुरा किसान मोर्चा जिला मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है!

जिसमे सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जिला महामंत्री एवम् रघुनाथ कोंध जिला महामंत्री के पद में है। लोमश पटेल पूर्व में कोतासुरा पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि रह चुके है ब सामाजिक संगठन युवा संकल्प संगठन का पुसौर ब्लॉक के अध्यक्ष के पद में है जो समाज सेवा क्षेत्र हमेशा सक्रिय रहते है।

राधेश्याम राठिया व रघुनाथ कौंध
जिला महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा
जिला रायगढ़






