सामाजिकस्वास्थ्य

साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

महासमुंद : मेहता ज्वेलर्स से लेकर गांधी चौक तक नाली साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है स्वच्छ भारत मिशन का िजला मुख्यालय में बुरा हश्र है। बदहाली का आलम यह है कि नपा क्षेत्र के कई वार्डों की नालियों की सफाई नहीं हाेने से कीचड़ से बजबजा रही हंै, तो कहीं नालियों से बहकर कीचड़ रास्तों पर आने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है।

एेसे में गर्मी में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। खास बात यह है कि बरसात का सीजन भी आने वाला है। पर जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं कर रहे हैं। साफ-सफाई अब सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित रह गई है। सड़क किनारे बसे वार्ड तक सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हंै। स्थानीय नागरीकों का कहना है कि साल में एक या दो बार ही नालियों की सफाई होती है। इससे नालियां जाम रहती हैं।

सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है, क्योंकि बारिश का पानी नाली के गंदे पानी के साथ मिलकर सड़क में बहने लगता है। इससे दुर्गंध के अलावा मच्छर भी बढ़ जाते हैं, साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है।जाती है। अालम यह है कि यहां न तो सफाई और न ही यहां नालियों में नियमित रूप से डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जाता है। अब डेढ़ माह बाद बारिश का मौसम आ रहा है। ऐसे में यदि जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं करते तो परेशानी होनी तय है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button