मनोरंजनसामाजिक

छत्तीसगढ़ी फिल्म टूटगे मया के पाखी का शुभारंभ जमदरहा में सम्पन्न हुआ

बसना – बसना विकासखंड के जमदरहा में छत्तीसगढ़ी फिल्म टूटगे मया के पाखी का भव्य शुभारम्भ पूजा अर्चना कर शूटिंग प्रारम्भ किया गया। जिसके नायक सचिन विशवाल नायिका महिमा देवांगन डारेक्टर राजेन्द्र बालक निर्माता लोकनाथ खूंटे पटकथा मोहन चौहान के अलावा विशेष सहयोगी पुरन्दर बंछोर, विनोद सिदार, डिजेन्द्र कुर्रे सहित सैकड़ों की टीम उपस्थित थे।


मोहन चौहान के द्वारा सुंदर फ़िल्म के कहानी लिखें है जो शिक्षा पर आधारित फ़िल्म है। जहाँ से मानव समाज के लिए एक संदेश परख कहानी से आम जन मानस जीवन को सुधार हेतु बहुत ही सुंदर लेखन किये है। राजेन्द्र बालक की पूरी टीम पूरी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भीड़ गए। आने वाले दिसंबर महीने में रिलीज होने की संभावनाएं हैं।
भंवरपुर अंचल प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही मनोरम है। इस अंचल पर आज तक किसी फिल्म का निर्माण नहीं हुआ। प्रथम बार छत्तीसगढ़ी फिल्म का शूटिंग भंवरपुर अंचल में किया जा रहा है।


लोगों में काफी उत्साह है, ताकि इस अंचल के दृश्य को पूरे छत्तीसगढ़वासी देखेंगे। निर्माता लोकनाथ खूंटे इसी अंचल में निवासरत है। उनका विशेष मांग है की इस अंचल को प्रसिद्धि दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म शूटिंग की मांग की और आज इसकी सुंदर परिकल्पना धरातल पर होने जा रही है। इस फ़िल्म में बेहतरीन आवाज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा,सुनील सोनी,गायिका चम्पा निषाद,अनुपमा मिश्रा के द्वारा गाया गया है।दर्शकों में काफ़ी उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म को प्रोत्साहित करने के लिए लोकनाथ खूंटे का प्रथम एवं साहसी प्रयास है। अपील किये है की छत्तीसगढ़ की जनता खूब सारा प्रेम स्नेह आशीर्वाद देकर सुपरहिट बनाएंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button