राजनीतिसामाजिक

सभी देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: विकास गुप्ता

पुसौर:- जनता पार्टी से अलग होकर 6 अप्रैल, 1980 को एक नये संगठन ‘भारतीय जनता पार्टी’ की घोषणा की गयी । जो आज विश्व के सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक डाल है और विश्व के सबसे लोकतान्त्रिक देश पर शासन कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।

भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित कि है।

आज ऐसे पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी समस्त सदस्यों कार्यकर्ताओ, समर्थको एवं इस पार्टी पर भरोसा जताने वाले करोडो भारत वासियों कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
अब हमारा भी कर्त्यव्य है जिस पार्टी नें देश में रामराज्य लाया है उसे आने वाले समय में देश कि सत्ता फिर से सौपे और देश को विश्वगुरु बनते देखे।
जय श्रीराम
आपका – विकास गुप्ता ( मीडिया प्रभारी भाजयुमो मण्डल पुसौर, जिला – रायगढ़ ( छ ग़ )

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button