
रायगढ़:- फोटोग्राफी एशोसियेशन(आर.पी.ए.) के संस्थापक सदस्य एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य स्व.बंशी पटेल का आकस्मिक निधन विगत 23/4/2024 को हो गया। जो हमारे आर.पी.ए. परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
बंशी भैया के याद में आज दिनाँक 2/5/2024 को सवेरे 10 बजे कँवर मल देवनदास धर्मशाला कच्ची खोली,सिंधी कालोनी में श्रद्धांजलि सभा रखा गया ।

इस शोक सभा मे रायगढ़ फोटोग्राफर एशोसियेशन के संरक्षक श्री योगेश पांडेय,श्री राजा ठाकुर ,अध्यक्ष श्री श्रवण चौहान,उपाध्यक्ष आलोक प्रधान,कोषाध्यक्ष अजय राजपूत , सोहन पटेल,प्रेम जायसवाल अमित,आलोक बर्मन,नरेश साहू, सोहन पटेल,एवं संगठन के सदस्यों के साथ साथ गुड्स शॉप ,लैब संचालक निखिल जी, बब्बू वर्मा,राकू, सुदीप चक्रवर्ती, कृष्णा गुड्डू, बाबा ठाकुर ,युवराज सिंह आजाद सम्मिलित रहे। शोक सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगठन के सचिव नंदू भैया के द्वारा किया गया।







