
सरिया : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कवर्धा ज़िले के लोहारडीही ग्रामीण के ऊपर भाजपा के राज में पुलिस की बर्बरता पूर्वक पिटाई और प्रताड़ना से हुई मौत के ख़िलाफ़ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने,सुरक्षित और शांत छत्तीसगढ़ के लिए 21 सितंबर दिन शनिवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित किया गया था उसी आदेश का पालन करते हुए ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया के तत्वाधान मे नवक् काँग्रेस एन एस यू आई के सहयोग से सरिया नगर पूर्ण रूप से बंद रहा अभी व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला ।

सभी दुकानें रही बंद इस संदर्भ प्रदेश काँग्रेस जिला काँग्रेस के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया के आगवाइ में सरिया नगर को पूर्ण रूप से बंद कराने मे सफल हुए सरिया के सभी दुकानों प्रतिष्ठानों को शांति पूर्ण ढंग से बंद कराया गया बंद का नजारा देखने सभी चौक चौराहों को बाइक मे ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के द्वारा भ्रमंण किया गया सरिया बंद को सभी नगर वाशियों व्यापारियों ने दुकानों को स्वतः बंद कर सरिया बंद का भरपूर व्यापक समर्थन दिये और सुबह से 5 बजे तक सरिया बंद रहा सभी का अमूल्य सहयोग मिला सभी का बहुत बहुत आभार।

सरिया बंद को लेकर् निगरानी हेतु सरिया अटल चौक के पास सभा का आयोजन किया गया सभा को प्रदेश काँग्रेस के प्रतिनिधि पूर्व नगर अध्यक्ष श्री शरद यादवने छत्तीसगढ़ प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को पुलिस की बर्बरता पूर्वक युवक की पिटाई से मौत प्रशांत साहू के परिवार को नयाय मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र मे इस तरह की घटना काफी निंदनीय है तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए विष्णु देव साय को भी इस्तीफा देना चाहिए जो प्रदेश मे कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन मे असफल हो गए न ब्लॉक काँग्रेस कमेटी एन एस यू आई युवक काँग्रेस की साथियों का भरपूर अमूल्य सहयोग प्रदान हुआ।।

आज के सरिया बंद को सफल बनाने मे प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह आहूजा, कालिया स्वर्णकेकार,ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, तफ़्सीर, नरेश साहू, नंदकिशोर विश्वाल,हिमांशु पाणिग्राही, उपेंद्र पातरे,रूप डँनसेना, राजू प्रधान, एन एस यू आई अध्यक्ष निखिल डँनसेना, युवक काँग्रेस अध्यक्ष वेद चौहन, सतीश महाराज, प्रतिक नामदेव,प्रेम साहू, खिरोदृ, टुकलाल, ईश्वर वैष्णव, वासु पटेल, विजय साहू,अरुण अग्रवाल, संजय प्रधान,खुशीराम, सावन अग्रवाल, संजय मेहर,हलधर मराठा,तुषार प्रधान, आयुष वैरागी, लोकेश पाव, शुभम स्वर्णकार, अग्नु पटेल,रूपधर,कृष्ण चंद प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित थे।।







