राजनीतिसम्मानसामाजिक

शहीद नंदकुमार पटेल,दिनेश पटेल व झीरम घाटी के शहीदों को ब्लॉक काँग्रेस सरिया ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि,शहीदों की याद मे राहगीरों को पिलाया शरबत

सरिया: 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के झीरम में दिल दहला देने वाली सबसे बड़ी नरसंहार नक्सली हमला हुआ था। जो परिवर्तन यात्रा के वापसी के दौरान सुरक्षा की भारी चूक के कारण नक्सलियों ने घटना की अंजाम दिया था। जिसमे कांग्रेस परिवार के एक धडा लगभग 25 काँग्रेसी का अंत हो गया शहीद हो गए जिससे पूरा छत्तीसगढ़ शोक की लहर मे डुबा रहा।

उसी की याद मे आज सरिया अटल चौक के पास झीरम घाटी नक्सली हमला मे शहीद नेता नंदकुमार पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण, उदय मुदलियार समेत 25 काँग्रेसी यो का नक्सली हमला लाल आतंक से शहीद हो गए उसी की याद मे सरिया चौक मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के तत्त्वाधान मे शहीद नंदकुमार पटेल के छायाचित्र पर सभी कांग्रेस परिवार ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा को सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव ने नंदकुमार के जीवन चरित्र के बारे मे प्रकाश डालते हुए बताया की हमने एक सच्चा जन सेवक को खो दिया जिसकी भरपाई कभी नही हो पायेगा उनकी पुण्यतिथि पर कहे की आज भी हम सब के अंदर शहीद नंदकुमार पटेल समाहित है उनकी कमी हम सबको जीवन भर खलेगी।

वही श्रद्धांजलि सभा को पुष्प अर्पित के बाद वरिष्ठ काँग्रेसी किसान नेता नंदकिशोर विश्वाल ने भी झीरम घाटी मे शहीद हुए हमारे तमाम काँग्रेस जन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की यदि वह हमला न हुआ होता तो छत्तीसगढ़ की ये हालत नही हुआ होता इतना बड़ा हमला शायद ही कभी हुआ काफी दर्द नाक हदशा जो छत्तीसगढ़ वाशियों के दिल दहला दिया उनके शहीद होने के बाद एक धडा का अंत हो गया सुरक्षा पर्याप्त न देने के कारण हमारे नेताओ के उपर हमला हुआ जो की उसका पुरा जिम्मेदार उस समय के मुख्यमंत्री रमन सिंह है जो पूरा विकास यात्रा मे पूरी सुरक्षा तैनात कर परिवर्तन यात्रा मे गए नेताओ के उपर कोई सुरक्षा नही इसी कारण आज यह दिन देखना पड़ रहा सभी ने नम आँखों से पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

शहीदों की याद मे राहगीरों को पिलाया शरबत

25 मई शहादत दिवस के अवसर पर सरिया अटल चौक के पास मे चलते राहगीरों को नीबू पानी शरबत पिलाया गया

आज के झिरम घाटी श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव जी, कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, रूप डँनसेना, हिमांशु पाणिग्राही, पुरणचंद् बैरागी, कृष्णचंद् प्रधान, खेमराज नायक, संजय मेहर, लक्षमण पटेल, मानस साहू, सन्नी आहूजा, सेतराम पटेल, दयाराम कोडाकु,नरेंद्र डँनसेना,निखिल डनसेना,तफ़्सीर,माधव पटेल, वासुदेव पटेल, प्रेम साहू, नेमचंद् अगवाल, ईश्वर वैष्णव,अरुण,हलधर जाटव, राजेश चौहान आदि भारी संख्या मे उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button