आस्थाशिक्षासम्मान

अयोध्या में “अखंड नुपुर नाद” कार्यक्रम में धरित्री सिंह चौहान ने दी प्रस्तुति,हुई सम्मानित

रायगढ़/सुधीर चौहान:- आदिदेव कला संस्थान एवं रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में जबलपुर (म.प्र.) के अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित “अखंड नूपुर नाद”
जिसमें 12 घंटे निरंतर शास्त्रीय नृत्यों के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों में नृत्य सेवा प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें से विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी कलाकारों ने अपना प्रस्तुति दी। इनमें से रायगढ़ जिले से बाल कलाकार कथक नृत्यांगना धरित्री सिंह चौहान को विशेष अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया। धरित्री सिंह चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं,पिछले 15/16 वर्षों से कथक नृत्य की साधना कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों,देश ,विदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी परचम लहरा चुकी है। कई क्षेत्रों में इन्हें अवार्ड से नवाजा गया है,तथा भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृति भी प्रदान किया जा रहा है।

हाल ही में धरित्रि को ,,नृत्य विभूषण,, अवार्ड से सम्मानित किया गया । तथा जबलपुर के रेवा महोत्सव ,के द्वारा ,,नृत्य साधक ,, सम्मान से सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम 16/5/24 से 19/5/24 तक अलग अलग विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें से 19/5/24 को ,,अखंड नुपुर नाद,, कार्यक्रम में धरित्री सिंह चौहान को विशेष अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित कर प्रस्तुति देने का अवसर मिला ।।

पढ़िए कौन है धरित्री सिंह चौहान…

आपको बता दे की 24 फरवरी 2007 ग्राम कठानी (पुसौर) रायगढ़ में जन्मी धरित्री सिंह चौहान के पिता स्व सुरेंद्र कुमार चौहान एवम माता श्रीमती रीना सिंह हैं, धरित्री के बाल्यकाल में ही पिता की मृत्यु हो जाने से विषम परिस्थिति मे उनकी माता की विशेष रुचि ने धरित्री को कथक शिक्षा हेतु प्रेरित किया । स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में गुरु शरद वैष्णव के सानिध्य में 12 वर्षों की कठिन तालीम दिलाई वर्तमान में धरित्री प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से सीनियर डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं। सांगीतिक यात्रा बाल्यकाल में ही कुछ महत्पूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, जिनमे चार राष्ट्रीय गोल्ड मेडल व एक एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मान ( हीरक ) डायमंड प्रमुख उल्लेखनीय है। प्रमुख प्रस्तुतियों में पूरी कल्चर संघ द्वारा ” नृत्य मायापुरी व श्री उर्व शी” सम्मान भुवनेश्वर कल्चर डेवलपमेंट फाउं डे शन द्वारा”एक्सीलेंट” अवार्ड से सम्मानित,नृत्य महोत्सव जबलपुर द्वारा “नृत्य साधक सम्मान” सृजन भारती कल्चर एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ” नृत्य कला श्री ” एवम नृत्य प्रतिभा ” से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव आगरा में” ताज रत्न अवार्ड ” बाल कला उत्सव सुनैना संघ दिल्ली द्वारा” स्पेशल अवार्ड ” नेपाल( काठमांडू) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य कला श्री” एवम एक्सीलेंस ” अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय मंच बैंकाक ( थाईलैंड) द्वारा “पद्म पानी बुद्ध प्रिय कलाकार” सम्मान से सम्मानित ।

और भी प्रमुख प्रस्तुतियों में यूथ फेस्टिवल,संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा ,थियेटर मूवमेंट कटक,अखिल लोक कला सांस्कृतिक संघ पुणे ,भारत सांस्कृतिक महोत्सव कोलकाता,आदि । आपको सावित्री देवी फूले महिला समिति द्वारा “नारी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। 2019 में चक्रधर समारोह में प्रस्तुति दे चुकी हैं। साथ ही विगत 12 वर्षों से निरंतर प्रस्तुति क्षेत्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व सम्मानित मंचों पर नृत्य प्रस्तुति दी है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्र वृति दिया जा रहा है। धरित्री निरंतर ” कथक” आत्म साथ कर रही हैं,!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button