
तमनार। संकुल केन्द्र औराईमुड़ा के सभी 6 प्राथमिक, 3 माध्यमिक और 1हायर सेकेण्डरी में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 बजे से विभिन्न प्रकार के व्यायाम, योगा और प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राएं,पालक , गणमान्य नागरिक और शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल हुए।इस दौरान उपस्थित सभी जनमानस को योग और योग के प्रकार, योग करने का तरीका,योग एवं प्राणायाम के फायदे, देश- विदेशों में योग के प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिदिन योगाभ्यास और प्राणायाम से हम आज हो रहे विभिन्न प्रकार के रोगों से कैसे बच सकते हैं, योग से समाजिक और सांस्कृतिक एकता को बल मिलता है ।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है तथा मानसिक शांति प्रदान करता है, अतः हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करते हुए एक खुशहाल समाज का निर्माण करना है।







