कानूनक्राइम

बिलाईगढ पुलिस की बड़ी सफलता:नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 01आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलाईगढ़/सुधीर चौहान:- विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.24 को प्रार्थी दीपक टंडन निवासी गोविंदवन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.11.22 से 21.12.22 के बीच आरोपी अस्जद खान उर्फ जावेद खान उम्र 28 वर्ष निवासी सरसीवा ने खाद्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में नौकरी लगाने के नाम पर फोन पे पर तथा नगद राशि कुल 193000 रुपए लेकर ठगी किया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्र141/24 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध कायमी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।आम जनता से ठगी कर फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा द्वारा अतिशीघ्र गिरफ्तार करने सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चंदेल तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में ,थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आरोपी अस्जद खान उर्फ जावेद खान पिता इस्माइल खान उम्र 28 वर्ष पता ग्राम सरसीवा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को आज दिनांक 4/9/24 को ग्राम सरसीवा से गिरफ्तार किया गया है ।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में उप.निरी. प्रमोद यादव Asi अंजान सिंह कवर प्र,आर, हीराधर नाग आर अनिल कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button