सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

न. पं. बरमकेला में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जन जागरूकता लाने मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ संपन्न

बरमकेला:- सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत बरमकेला द्वारा एक जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी को बढ़ावा देना और नागरिकों को सफाई के महत्व से अवगत कराना था। दौड़ का आयोजन जनपद पंचायत बरमकेला से इंद्रप्रस्थ स्टेडियम तक किया गया।

डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस मैराथन में विशेष रूप से भाग लिया और स्वच्छता अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया। दौड़ का मार्ग जनपद पंचायत से शुरू होकर इंद्रप्रस्थ स्टेडियम पर समाप्त हुआ।

मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर शक्राजीत नायक महाविद्यालय बरमकेला,नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर प्रयास किए।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और सफाई मित्रों के सुरक्षा उपायों पर जोर दिया जाए।

इस मैराथन दौड़ से न केवल नगर पंचायत बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग से सराहना प्राप्त कर रहा है। इस तरह के आयोजनों से जनसहभागिता को बढ़ावा मिलता है और स्वच्छता अभियान को एक नई दिशा मिलती है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button