मनोरंजनसम्मानसामाजिक

पिपरभावना में कुमार गब्बर नाइट्स कार्यक्रम का किया गया आयोजन,साहू संघ के जिलाध्यक्ष तोषराम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का किया सम्मान

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिपरभावना (ग) के सुभाष चौक में नव युवक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर कुमार गब्बर नाइट शो प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक कुमार गब्बर के द्वारा माता का जगराता किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे। वही साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रथम जिला अध्यक्ष तोषराम साहू ने साहू समाज के पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मोमेंटो और फूलमाला पहनकर स्वागत और सम्मान किया।

वही साहू समाज के पदाधिकारी के द्वारा संचालित निजी स्कूल गौरव डिजिटल स्कूल मनपसार, चंद्रकला देवी स्कूल पेंड्रावन, गुरु चाणक्‍य विद्यापीठ सेंदुरस, मॉडर्न पब्लिक स्कूल गाताडीह, प्राची पब्लिक स्कूल कोट, विनायक अकादमी मधाईभाटा, माँ इंटरनेशनल स्कूल सरसीवा, सत्यम पब्लिक स्कूल गाताडीह के संचालकों का उत्कृष्ट पढ़ाई के लिए सम्मान किया वहीं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करन साहू और सतीश रात्रे का भी सम्मान किया गया ।

साहू संघ के जिला अध्यक्ष तोष राम साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू का आगमन होना था वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का भी आगमन होना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके वहीं विशिष्ट तिथि के रूप में आगमन होने वाले पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button