
दुर्गा मैंया के दर्शन से नव उर्जा का संचार होता है:- जगन्नाथ पाणिग्राही
बरमकेला:- सार्वजनिक दूर्गा महोत्सव नौघटा एवं छैलफोरा द्वारा आयोजित “जगराता कार्यक्रम जयनंद आर्केस्ट्रा प्रोग्राम” में भाजपा के नेता गण शामिल हुए।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता,क्षेत्र के माटी पुत्र “श्रीमान जगन्नाथ पाणिग्राही जी” तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम पंचायत नौघटा के सरपंच गजपति डनसेना जी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में सर्व श्री परदेशी प्रधान,मनोहर पटेल, जयरतन पटेल, चूड़ामणि पटेल, जुगल किशोर अग्रवाल, राजकिशोर पाणिग्राही,शशि डनसेना,मंगल पटेल जी के उपस्थिती में कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर एवं श्रीफल तोड़कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्राही जी ने ग्राम नौघटा व छैलफोरा के आयोजकों को बधाई देते हुए सबकी समृध्दि एवं खुशहाली के लिए जगत जननी मां जगदम्बा के श्री चरणों में प्रार्थना किए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सरपंच गजपति डनसेना जी ने दिया तो वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन राधामोहन पाणिग्राही ने किया।
मौके पर ग्राम नौघटा के समिति के सदस्य गण एवं हजारों की संख्या में श्रोता गण उपस्थित थे।







