शिक्षासंगठनसामाजिक

संकुल केन्द्र औराईमुड़ा में पालक -शिक्षक मेगा बैठक का द्वितीय चरण हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

तमनार। आज दिनांक 19-10-2024 दिन मंगलवार को संकुल केन्द्र औराईमुड़ा अंतर्गत सभी 6 प्राथमिक शाला, 3 माध्यमिक शाला और एक हायर सेकेण्डरी में पालकों और शिक्षकों का मेगा बैठक शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं में आयोजित किया गया। सभी 10 शालाओं में पालकों का मेगा PTM के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिला।आज के बैठक में सभी 6 प्राथमिक शालाओं में 151 पालक, 3 माध्यमिक शालाओं में 115 पालक तथा 1 हायर सेकेण्डरी में 70 पालकों ने अपने बच्चों की गतिविधियों एवं त्रैमासिक परीक्षा की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी उपस्थिति दी।

आज के बैठक में अपार आईडी जेनरेट करना, जाति प्रमाण पत्र, तिमाही परीक्षा परिणाम,वार्षिक परीक्षा की तैयारी,कमजोर बच्चों का चिन्हांकन एवं उनके लिए किए जा रहे प्रयास, शालाओं में संचालित सह शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी, मासिक मूल्यांकन, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रों के नियमित उपस्थिति, FLN का क्रियान्वयन, विद्यार्थी विकास सूचकांक पर चर्चा करते हुए शाला के साथ-साथ घर पर भी छात्रों पर ध्यान देने पालकों से आग्रह किया गया।आज के बैठक में सभी शालाओं के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। पालकों को आगे भी प्रत्येक माह पालक – शिक्षक बैठक में अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर अपने बच्चों के शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी आदान- प्रदान करने का आग्रह किया गया, जिसमें सभी पालकों ने अपनी सहमति दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button