कानूनक्राइम

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के वाहन का हुआ बिलासपुर में ही चालान,वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप

ITMS के कैमरे में कैद हुई तस्वीर मिला नोटिस

पुलिस अधीक्षक नहीं थे उस वाहन में, फिर भी उन्होंने पटाया चालान

बिलासपुर:- कल दोपहर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह , एवं  जिलाधीश बिलासपुर श्री अवनीश शरण  एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर महोदय की गाड़ी से जा रहे थे , उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक महोदय का वाहन  चालक भी,  उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था।  सत्यम चौक पर कलेक्टर महोदय का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।  पुलिस अधीक्षक महोदय के वाहन चालक द्वारा  सिग्नल जंप कर दिया गया।

यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई।  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)  ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन   2000/-   का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।
एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

“ऊपर वाला सब देख रहा है” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है,  चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की।  बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति  यातायात नियमों का पालन करें वर्ना ऊपर वाला सब देख रहा है

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे एसपी रजनेश सिंह का ड्राइवर वाहन लेकर किसी काम से निकला था। इस दौरान एसपी वाहन में नहीं थे। ड्राइवर ने सिग्नल को अनदेखा करते हुए वाहन आगे बढ़ाकर रेड सिग्नल जंप कर दिया। यह पूरी घटना आइटीएमएस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही आटोमेटिक चालान कट गया। वाहन के सिग्नल जंप करने और जुर्माने की जानकारी एसपी के मोबाइल पर भी भेज दिया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button