राजनीतिसामाजिक

नमो श्री विष्णुदेव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बने जगेश राय बाराद्वार नगर में प्रथम आगमन पर समर्थकों ने चौक चौराहों में किया भव्य स्वागत

शक्ति/सुधीर चौहान:- नगर पंचायत बाराद्वार के समाजसेवक के रूप में जाने जाने वाले जगेश राय को नमो श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए जागेश राय द्वारा लगातार पूरे प्रदेश में यात्रा भ्रमण कर मुख्यमंत्री के कार्यों की एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा था जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी के संयोजक मुख्यसंगठक कुबेर राम सपहा द्वारा जगेश राय को मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया, वही प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति होने के बाद प्रथम बाराद्वार नगर आगमन पर उनके समर्थकों ने नगर के चौक चौराहा पर भारी आतिशबाजी के साथ स्वागत किया और नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल भी देखने को मिला। वही मिडिया से बात करते हुऐ मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपा गया है छत्तीसगढ़ सरकार की जितने भी योजनाएं है उनको जन जन तक पहुंचना है तथा गरीबों और असहायों को सरकार के हर योजनाओं का लाभ दिलाना है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button