
10वीं में टॉप करने वाले बच्चों को जिलाध्यक्ष द्वारा ₹11000 इनाम देने की घोषणा
सरसीवा/सुधीर चौहान बच्चों के खुशियों के लिए इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में उत्साह भर देने वाली है 18.11.2024 दिन सोमवार को स्कूल में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी आनंद मेला (Fun-Fair) का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया l आनंद
मेला में बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन के साथ- साथ पानीपुरी, भेलपुरी ,समोसा चाट मसाला, मोमोस आईस क्रीम, मंचूरियन, चाउमीन, बर्गर अन्य प्रकार स्टॉल लगाकर के एवं साइंस उपकरण का भी एक्सप्लेन करके आनंद उत्सव मेला में सभी पहुंचे सभी का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि तोषराम साहू जी साहू समाज के ऊर्जा वान जिला अधयक्ष सारंगढ बिलाईगढ़ जी के द्वारा आनंद मेला का शुभारंभ किया गया और मेला में लगे सभी स्टाल को जँlच कर मनोरंजन किया गया अतिथि जी के साथ में पहुचे गोपी साहू जी, गोरे साहू जी नेतराम रात्रे जी जगदीश् साहू जी नोहर साहू जी R.L. साहू जी मुख्य अतिथि जी के द्वारा इस अवसर पर बच्चों के लिए घोषणा भी किया कक्षा 10वीं में जो बच्चे 2024- 25 स्कूल में टॉप करेंगे उनको मेरे द्वारा ₹11000 का सब प्रेम भेंट किया जाएगा ऐसा कह कर सभी बच्चों के मन में उत्साह जगाया l आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक मिस्टर देव साहू और प्रिंसिपल मिस्टर एवं सभी स्टाफ के द्वारा सही बच्चों और मेला में आए हुए अतिथियों का दिल से आभार किया गया।






