कानूनक्राइम

103 बोरी अवैध धान के साथ एक ट्रैक्टर जब्त,अवैध धान परिवहन का मामला, मंडी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही


रायगढ़, 14 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ  विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को तहसील तमनार के हमीरपुर चेक पोस्ट ओडि़सा बार्डर पर 103 बोरी अवैध धान की जप्ती की गई। उक्त धान को ग्राम तिलाईपाली के विजय गुप्ता द्वारा ट्रैक्टर में लोड करके लाया जा रहा था। टे्रक्टर सहित धान को जब्ती कर हमीरपुर समिति को सुपुर्दगी दी गई और जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button