आस्थाछत्तीसगढ़सामाजिक

महाशिवरात्रि पावन पर्व पर स्वयंभू शिव मंदिर पुजेरिपाली शिवालय मे लगा भक्तों का तांता,शिव मंदिर मे जलाभिषेक करने शिव भक्तो का उमडा हुजूम लगी लंबी लाइन,भक्तो के लिए भंडारे का किया गया आयोजन

सरिया:- सरिया के समीपस्थ गाँव पुजेरीपाली मे आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वयंभू शिव मंदिर शिवालय मे जलाभिषेक करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा आस पास के आये शिव भक्तो ने भगवान भोले नाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने हेतु सुबह से ही लंबी लंबी लाइन लग गया शिव भक्तो ने अपने भोलेनाथ के दर्शन करने महाशिवरात्रि पर्व पर सैक्डो की संख्या मे सबेरे से ही डटे रहे

और दर्शन जल चढ़ाने के लिए लालायित थे उसी तरह मंदिर शिवालय मे भोलेनाथ की जयकारों हर हर महादेव से मंदिर परिसर गूंजता रहा भक्तो ने जय कारो के साथ जलाभिषेक किये।

मंदिर के पुजेरि व समिति के द्वारा बारी बारी से शिव भक्तो की जलाभिषेक करवाने हेतु सहयोग कर रहे थे और सभी भक्तो को लाइन से आने के लिए आग्रह किये ताकि सभी सही तरीके से जल अभिषेक कर सके कोई किसी प्रकार की शिव भक्तो को असुविधा न हो।

पुजेरिपाली शिव मंदिर मे भंडारे का आयोजन

प्रतिवर्ष की तरह इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों के लिए समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है मन्दिर संमिति के द्वारा आग्रह किया जा रहा है की शिव भक्त लोग जलाभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण करके ही जावे इस तरह शिवालय मे बहुत ही सुंदर ढंग सें टेंट की व्यवस्था बनी हुई है कोई किसी भक्त को परेशानी नही हो रहा है पुजेरिपाली स्वम्भू शिव मंदिर मे आस पास के हजारों लोग जलाभिषेक करने आ रहे है उमड़ रहा है लोगो का हुजूम देर शाम तक आज मंदिर शिवालय मे भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया हो यहाँ पर सरिया पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button