छत्तीसगढ़मनोरंजनसामाजिक

कनकीडीपा में हुआ विराट कवि सम्मेलन

बरमकेला;- अंचल के सक्रिय साहित्यकार कवि कमलेश यादव के संयोजन में आयोजक श्री अमरलाल पटेल जी ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम कनकीडीपा में विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जिसमें छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय संचालक हास्य गीतकार आ.शशिभूषण स्नेही जी ने कुशल संचलन से मंच को ऊंचाइयां दी तथा सीता माता पर लिखी गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं गीतकार लखनलाल राठौर जी ने सुमधुर गीतों से समा बांधा आशु कवि जमुना प्रसाद चौहान पुटकापुरिहा जी ने अपने काले रंग के महत्व को बताते हुए सबको खूब गुदगुदाया। इसी क्रम में देशभर में काव्यवर्षा करती छत्तीसगढ़ की श्रृंगार की सुप्रसिद्ध और सबसे व्यस्त कवियत्री आ.प्रियंका गुप्ता “प्रिया” जी ने काव्यपाठ से सबका मन मोह लिया।

बरमकेला अंचल के ही श्रृंगार कवि त्रिनाथ राणा जी ने श्रृंगारिक प्रेमगीतों से छाप छोड़ी वही कवि आलोक डनसेना जी ने बेटियों पर सुंदर कविता पाठ कर समा बांधा वहीं अंचल के सक्रिय साहित्यकार श्रृंगार के युवा कवि संयोजक कमलेश यादव ने प्रेम की पंक्तियों से समा बांधा व पिता पर बेहद मार्मिक रचना सुना कर सबको मंत्रमुग्ध किया तथा इस आयोजन के लिए आयोजक श्री अमरलाल पटेल जी का आभार व्यक्त किया।इस कवि सम्मेलन में सैकड़ों श्रोता काव्यानंद लेने उपस्थित रहे जिसमें सबसे प्रमुख श्री मनोहर पटेल,चैतन पटेल,ख़िरराम गुरुजी, रविशंकर गुरुजी, जयप्रकाश रहे तथा कार्यक्रम में कुम्हारी के युवा सहयोगी अनिल पटेल,ब्रजकिशोर नायक जी का विशेष सहयोग रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button