राजनीतिसामाजिक

जि. पं. सदस्य अजय जवाहर ने अंचल में हो रही परेशानी को लेकर जिला पंचायत सदन में उठाया सवाल

रायगढ़:- 20 फरवरी 2023 को जिला पंचायत की सदन में सामान्य सभा की बैठक में अपैक्स बैंक में हो रही किसानों की परेशानी सहित बरमकेला से कटंगपाली सड़क और कंचनपुर सरिया बोन्दा विश्वासपुर सड़क का भी मुद्दा जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक ने उठाते हुए सरकार व सदन को घेरा और नाराजगी जताई।

निम्न बिंदु पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाया सवाल

1.अपैक्स बैंक बरमकेला में किसानों को रोज परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।नगद उपलब्ध कम होने से बहुत से किसानों को शाम तक इंतज़ार करते करते खाली हाथ जाना पड़ रहा है।
अपैक्स बैंक का ATM कार्ड किसानों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने आक्रोशित ढंग से DR जायसवाल और सोढ़ी को कहा,और सरिया बरमकेला क्षेत्र में ज्यादा किसान होने के कारण 1 नए अपैक्स बैंक की ब्रांच बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा।

2.सोसाइटीयो में खाद की परेशानी निरंतर होने से हो रही किसानों को परेशानी से अवगत कराते कुछ सोसाइटीयों में समय पर क्यों खाद नही आ रही इसकी जानकारी मांगी,किसान मजबूरी में बाहर से खाद ब्लैक में खरीद कर खेती कर रहा जिससे उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को जमकर इस बात पर कोसा।

3.देवगांव सोसाइटी में नगद ऋण नही दिया जा रहा और किसान को वर्मी कम्पोस्ट लेने पर ही ऋण देने की बात कही जा रही। शाशन के बिना कोई आदेश के ऐसे मनमानी रवैया सरकार और प्रशाशन की तानाशाही का स्पष्ठ प्रमाण है।
4.बरमकेला से कटंगपाली सड़क के लिए भारत सरकार से पैसा राज्य सरकार को आ चुका है। पर राज्य सरकार मनमानी ढंग से इस पर राजनीति कर रही है।अगर कोई भी सरकार से पैसा प्राप्त हो तो जनता के हित को देखते हुए कार्य करना चाहिए।यह सड़क विधायक प्रकाश नायक और उत्तरी जांगड़े दोनों के क्षेत्र में आता है पर दोनों विधायक चुप हैं और सिर्फ पेपर में ही राजनीति कर रहे। अगर जनता का हित चाहते  तो परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण पर ध्यान देने की बात कही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button