
रायगढ़:- विदित हो रायगढ़ सारंगढ जिले में एक मात्र स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप के द्वारा पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी युवा कैरियर गाइडेंस का सफलतम व बेहत्तरीन आयोजन नवोदित जिला सारंगढ व रायगढ़ के लैलूंगा ब्लाक में बड़े हर्ष उल्लास के साथ करने की पूर्व तैयारी संस्था के कर्मठ जुझारू संघर्षशील पदाधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच सारगर्भित चितन बैठक प्रारंभ कर दिया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25 फरवरी को दोपहर के समय विकासखंड पुसौर के सामाजिक सामुदायिक भवन में सार्थक परिचर्चा बैठक आहूत की गयी।जिसमें आज के बैठक का सुभारम्भ भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयभीम नारे व दिवंगत वरिष्ठ सामाजिक बन्धु कैलास पाईक को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम में पधारे नवीन सदस्यों को राजेन्द्र चौहान (संरक्षक) द्वारा फाउंडर मेम्बरों के हांथों संविधान की महत्वपूर्ण अनुच्छेदों से युक्त संवैधानिक पैकेट बुक्स प्रत्येक सेवा साथियो को भेंट कर जयघोष नारों व करतल ध्वनियों के साथ स्वागत किया गया ।

सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों के बीच एक दूसरे का परिचय सहित राजेन्द्र चौहान के द्वारा सेवा ग्रुप के मूल उद्देश्यों व बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए चर्चा प्रारम्भ किया गया।
जहां भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के त्याग व समपर्ण युक्त विचारों को आत्मसात करते हुए इस बैठक में सर्वसम्मति से मुख्य चार महत्वपूर्ण विंदुओं 1.सगासेवा ग्रुप के पदाधिकारियों का नवीनीकरण 2.आगामी कैरियर गाइड व अम्बेडकर जयंती हेतु स्थल चयन 3.युवा क्रांति सन्देश पत्रिका का प्रथम प्रकाशन की तैयारी 4.सेवा ग्रुप का उद्देश्यात्मक वार्षिक कैलेंडर का वितरण तथा समाज के प्रातिभा शाली व अर्थाभाव से पिछड़े हुए जरूरतमंद छात्रों को गोद लेकर शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग करने की प्रस्ताव पारित किया गया।
तथा आगामी अम्बेडकर जयंती समारोह को नवोदित जिला मुख्यालय सारंगढ में भब्य रूप से मनाने की कार्य योजना की प्रथम समीक्षा किया गया।

सेवाग्रुप के उपस्थित फाउंडर साथी विजय कांटे (अध्यक्ष),कुलमणी महानंदिया (उपाध्यक्ष), मनोज चौहान(कोषाध्यक्ष) ,दिगम्बर चौहान (जिला सचिव) व मनोज चौहान(ब्लाक अध्यक्ष) नवापारा पुसौर,चंद्रहास चौहान,ओमप्रकाश चौहान सारंगढ,कविराज चौहान नदीगांव ,संतलाल चौहान पुसौर ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से आज के बैठक में सार्थक विषयों पर उदबोधन देते हुए बाबा साहेब के सोच को मानव समाज के बीच जमीन स्तर पर परिणीत करने की स्कल्प को दोहराया गया। जिससे प्रथम बार आये साथियों भुवन चौहान, अवधूत चौहान,उद्धव चौहान रामलाल चौहान, राजेश चौहान , सचिन्द्र कांटे, हेतराम चौहान ने स्वप्रेरित होकर जोश व जुजुन के साथ काम करने की संकल्प लिए ताकि समाज के आने वाला पीढ़ी आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनकर समाज का नाम रोशन कर सकें ।






