स्व. वृंदावती चौहान के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए चौहान समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

बरमकेला। चौहान समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. वृंदावती चौहान के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनबोध चौहान, संजय चौहान सहित पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
समाजजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान, जनपद सदस्य श्रीमती हेमकुंवर चौहान, चौहान समाज के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल चौहान, चूड़ामणि चौहान गुरुजी, संतोष चौहान, उत्तर चौहान, बजरंग चौहान, पत्रकार सुधीर चौहान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में चौहान समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।






