
सारंगढ़/सुधीर चौहान । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघट्टा में आयोजित प्रथम सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह बड़ी अनोखी तरह से मनाया गया , जहां सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल के साथ ही साथ सभी नवनिर्वाचित पंचों के द्वारा शपथ ग्रहण लिया गया । उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव श्याम लाल चौहान के साथ ही साथ ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे ।

नव निर्वाचित सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि – चुनाव की खुमारी खत्म हो चुकी है , अब विकास की बारी है । हम सब मिलकर ईमानदारी पूर्वक अपने ग्राम पंचायत के विकास में पंचों और ग्रामीणों को लेकर एक जूटता के साथ विकास कार्य में लगे । साथ ही साथ पंचायत में विकास की गंगा बहाने कार्यों के लिए कहीं पर राशि की कोई कमी नहीं होने देंगे की बात हमारे यशस्वी वित्त मंत्री ने आमसभा में अपने उद्बोधन के दौरान कहें थे ।

इसलिए विकास की गंगा बहाने के लिए एक जुट होकर काम का श्रीगणेश करें । देखने वाली बात ये रहा की जिले पहली बार नवनिर्वाचित सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल और उनके दादा जी युगल किशोर पटेल ने पूर्व सरपंच गजपति डनसेना को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।








