चुनावराजनीति

ग्राम पंचायत सीरियागढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा राज चौहान सहित पंचों ने ली शपथ, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प



डभरा । डभरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सीरियागढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा राज चौहान के साथ ग्राम पंचायत सिरियागढ के 10  पंच और राठापाली के 3  पंचों ने भी विधिवत शपथ ली।

सभी जनप्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत सीरियागढ़ के वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे।



सरपंच मनीषा राज चौहान ने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता गांव में साफ-सफाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना होगा। उन्होंने सभी पंचों के साथ मिलकर पारदर्शिता और ईमानदारी से विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया।
सभी पंचों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button