
रायगढ़ – देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक संगठन नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत के द्वारा द्वारा छ्त्तीसगढ़ राज्य के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समिट का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में 28 फरवरी 2024 को किया गया जिसमें पूरे छ्त्तीसगढ़ राज्य से लगभग 150 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विकास- खंड पुसौर से नवाचारी गतिविधियों के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु रुद्र प्रसाद शर्मा प्र. पा.शासकीय प्राथमिक विद्यालय तरडा को उनके द्वारा स्थानीय भाषा अनुरुप सामग्री निर्माण तथा शिक्षण माध्यम की भाषा से जोड़कर गतिविधिमूलक पठन -पाठन हेतु तथा श्रीमती आरती साहू , सहायक शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला सेमरा को माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा स्मार्ट माता निर्माण के लिए प्रमाण पत्र, स्मृतिपट्ट एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक डॉ एम. सुधीश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, रायपुर जिला डी.एम.सी. श्री डी. एस. पटले, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से डॉ एस. के. जैन, श्री एल. के. वर्मा एव डॉ नवनीता सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवाचारी गतिविधियाँ समूह के छत्तीसगढ़ टीम के शिक्षकों सतत सहयोग प्राप्त हुआ जो नि:स्वार्थ भाव से पिछले 7-8 वर्षों से समूह के उद्देश्य के अनुसार कार्य कर रहे हैं।समूह का टेग लाईन है- कक्षा शिक्षण हो रोचक नवाचारी,गुणवत्ता पूर्ण हो शिक्षा सरकारी। समूह के प्रमुख संजीव सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त कर कहा कि समूह के सभी संचालनकर्ता एवं आयोजक मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षक हैं जिनके द्वारा कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन शिक्षा रत्न सम्मान के लिए किया गया है। सर्वप्रथम इसके लिए गूगल फार्म से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 700 से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए जिन्हे़ स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए।

दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं छ. ग. के जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया है। चयनित सूची में ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं और जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। पुसौर से सम्मानित शिक्षकों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर डी. के. पटेल, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर मनीष सिन्हा , विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा एवं शिक्षकवर्ग ने बधाई देते हुए, प्राप्त सम्मान के अनुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से कार्य करते रहने हेतु शुभकामना प्रेषित किया है। उक्त जानकारी शिक्षक एस कुमार सारथी ने दी।







