
सारंगढ़:- भारत रत्न डॉ भीमराव सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित जाति क़े प्रबुद्ध जनो से संपर्क संवाद कार्यक्रम में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क़े ग्राम पचपेड़ी मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान पहुंचे। यह संवाद कार्यक्रम टेसराम सोनी जी क़े निवास में रखा गया था। संवाद कार्यक्रम क़े दौरान चौहान जी ने कहा की भाजपा ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को सम्मान देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने देश मे 57 वर्ष शासन करने क़े बाद भी भारत रत्न देने में मरणोप्रान्त 40 वर्ष लग गए और कांग्रेस बाबा साहब क़े राजनैतिक व सामाजिक जीवन को समाप्त करने का षडयंत्र किया इसी सच्चाई को उजागर करने क़े लिए हम आपके पास आये हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाबा साहब जी क़े जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को केवल भूमि व स्थल न मानकर अपितु उनको तीर्थंस्थल का सम्मान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि सरकार ने दिया,जिसे पंच तीर्थ क़े रूप में विकसित किया। पंच तीर्थ मे महू में बाबा साहब जन्म भूमि, लंदन मे शिक्षा भूमि, नागपुर मे दीक्षा भूमि, दिल्ली का महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई मे चैत्य भूमि शामिल हैं।
उक्त संवाद कार्यक्रम क़े दौरान घुरवा दास महंत (सतनामी समाज ), शिवनाथ टंडन, फिरतराम टंडन, टेसराम सोनी, नितिन टंडन,रामकुमार थूरिया ( मण्डल अध्यक्ष भाजपा सालर )
, देवेंद्र रात्रे ( पूर्व मण्डल अध्यक्ष ) टिकेश्वर पटेल जी, रामभरोस खड़िया (सरपंच ) चैतन सिंह महिलाने, गुहारम, सुदर्शन, जीतेन्द्र भारद्वाज (सरपंच), भुनेश्वर भारद्वाज और अन्य सामाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।






