
बरमकेला/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे संजय कन्नौजे कलेक्टर के नए पदस्थ होने पर बरमकेला नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर नगर पंचायत बरमकेला की समस्याओ को अवगत कराया, जिससे कलेक्टर श्री कन्नौजे ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को आश्वत किया की क्षेत्र मे सभी कार्य सुचारु रूप से सम्पादित होगा फिलहाल कलेक्टर के नए पदस्त होना तक़रीबन तीन दिवस हुआ है। जिससे कलेक्टर के द्वारा विभाग वार मीटिंग करके समस्याओ की निदान करने जानकारी लिया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित नगर पंचायत प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि मनोहर नायक नगर पपंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक,कांग्रेस नेता बन्टी साहू,पार्षद सालिकराम नायक,पार्षद भरत नायक उपस्थित रहे।






