
सारंगढ़ । श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने आज सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी एवं खैरा बड़े में सेवा सहकारी समिति नवीन भवन निर्माण एवं सह गोदाम निर्माण के भूमि पूजन कर सौगात दी है उल्लेखनीय हो कि सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत समस्त सेवा सहकारी समिति में नवीन भवन निर्माण एवं गोदाम निर्माण की स्वीकृति हुई है जिसकी निर्माण कार्य लगातार जारी है सेवा सहकारी समिति भवन एवं गोदाम के बनने से समिति को खाद बीज रखने में सुविधा होगी और किसानों को खाद बीज गुणवत्तापूर्ण मिलेंगे एवं एक निश्चित समय में उपलब्ध होगी ।

आज के भूमि पूजन समारोह में प्रमुख रूप से श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि संजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी,विष्णु नारायण चंद्रा, महामंत्री,गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,चेतन जांगड़े,पूर्व जनपद सदस्य सुधा वारे,शंकर चौहान जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रणय सिंह वारे जनपद सदस्य,दुर्गेश अजय जनपद सदस्य प्रतिनिधि,प्रदीप महेश सरपंच पिंडरी,श्रीमती रजनी निराला सरपंच खैरा बड़े,सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,श्रीमती दीपमाला मनहर,चंद्रभानु सरपंच, प्रेमलाल बसंत,सागर दीवान कुंज बिहारी लहरे,अविनाश वारे पूर्व सरपंच जिल्दी, राकेश वर्मा,रामप्रसाद चंद्रा राम प्रसाद पटेल,कमलेश रात्रे,केशव टंडन, गौतम चंद्रा की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम अतिथियों का सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया तत्पश्चात विधिवत श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक एवं उपस्थित समस्त अतिथियों ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया इस अवसर पर विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आत्मीय स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार गांव गरीब किसान के लिए कार्य किए जा रहे हैं और सभी वर्ग खुशहाल हैं आप सब के आशीर्वाद से मैं विधायक बनी थी और आज सारंगढ़ जिला है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने सारंगढ़ को जिला बना कर हम सब को बहुत बड़ी सौगात दी है भविष्य में आप सबको कांग्रेस पार्टी एवं मुझ पर आशीर्वाद बनाना है सेवा सहकारी समिति भवन गोदाम के बनने से किसान भाइयों को सुविधा होगी मैं क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों को बधाई और शुभकामना देती हूं इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण ग्रामवासी किसान भाई उपस्थित रहे।






