
सारंगढ़:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हमारे क्षेत्र के जाने माने श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के नवनियुक्त स्त्री प्रसूति तथा निस्संतान रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा माधवी कारेमोरे से हमारे संवाददाता पत्रकार सुधीर चौहान ने की विशेष बातचीत के अंश हमारे सुधी पाठकों के लिए प्रस्तुत है आशा है उनसे हुई बातचीत सभी के जीवन में काम आएगा ।

प्रश्न – डॉ माधवी जी क्षेत्र के लिए आप नये हैं कृपया अपना संक्षिप्त परिचय हमारे पाठकों को बतायेंगे
उत्तर – नमस्कार ! मेरा नाम डॉ माधवी कारेमोरे है और मैं अभी श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में पदस्थ हूँ , मैं पिछले एक दसक से महिला प्रसूति तथा निःसंतानता विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रही हूँ मैंने अपनी चिकित्सा की पढ़ाई लता मंगेशकर कॉलेज हॉस्पिटल से की हाई तथा विशेषज्ञ की पढ़ाई मुंबई से की है उसके बाद मैंने अपोलो ,लता मंगेशकर वोखार्त जैसे हॉस्पिटल्स में सेवा दी हूँ मैंने अपनी सोनोग्राफ़ी की ट्रेनिंग बीएफएमसी से की है और निः संतानता हिस्टेरोंस्कोपी तथा कोलपोस्कोपी की ट्रेनिंग FOGSI से ली है l
मेरा हमेशा प्रयास रहा है की सभी प्रकार की उच्च कोटि की सुविधाएँ एक ही जगह पर लोगों को मिल सके l
प्रश्न- डा माधवी कारेमोरे जी महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं ?
उत्तर- इसमे शामिल है; प्रसव के दौरान मृत्यु, अशिक्षा और अज्ञानता,
महिलाओं पर हिंसक हमले आदि।
कुल मिलाकर, ये कारक महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं
इसके अलावा, एक महिला का खराब स्वास्थ्य न केवल उसे एक व्यक्ति के रूप में प्रभावित करता है, बल्कि उसका परिवार भी पीड़ित होता है।
प्रश्न – महिलाओं का स्वास्थ्य क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – जब एक महिला स्वास्थ्य होती है तब वह प्रसन्न रहती है। वह अपने आप को सक्रिय, सृजनशील, समझदार तथा योग्य महसूस करती है। उसमे इतनी शक्ति व बल होता है की व अपने दैनिक कार्य कर सके ,परिवार व समाज में निर्धारित अपनी अनेक भूमिकाओं को निभा सके तथा दूसरों के साथ स्वस्थ्य तथा सन्तोषदायक सम्बन्ध बना सके।
प्रश्न – महिलाओं के स्वास्थ्य के सबसे महत्वपूर्ण पहलू क्या हैं?
उत्तर – महिलाओं के स्वास्थ्य के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक प्रजनन स्वास्थ्य है। हर महीने, आपका शरीर एक पूर्ण हार्मोन चक्र से गुजरता है, इसलिए जब कुछ गड़बड़ या असंतुलित होता है, तो यह आपके पूरे जीवन को प्रभावित करता है, चाहे आपको इसका एहसास हो या न हो।
प्रश्न – वर्तमान में महिलाओं की स्थिति क्या है?
उत्तर – भारत में महिलाओं की स्थिति सदैव एक समान नही रही है। इसमें युगानुरूप परिवर्तन होते रहे हैं। उनकी स्थिति में वैदिक युग से लेकर आधुनिक काल तक अनेक उतार – चढ़ाव आते रहे हैं तथा उनके अधिकारों में तदनरूप बदलाव भी होते रहे हैं। वैदिक युग में स्त्रियों की स्थिति सुदृढ़ थी , परिवार तथा समाज में उन्हे सम्मान प्राप्त था।
प्रश्न – महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं क्या है?
उत्तर -महिलाओं को अक्सर अच्छी नींद नहीं आती और इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खराब नींद से प्रजनन क्षमता और गर्भावस्था की समस्याएं, डायबिटीज, हृदय की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, मूड डिसऑर्डर और खराब याददाश्त और एकाग्रता में कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
प्रश्न – महिलाओं के स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – महिलाओं का स्वास्थ्य मानव सभ्यता और स्वास्थ्य प्रबंधन का एक अभिन्न अंग है क्योंकि महिलाएँ मानव समाज का लगभग आधा भाग हैं। कई स्वास्थ्य मामलों में महिलाएँ पुरुषों के अनुकूल मानक रखती हैं, जैसेकि स्वास्थ-बर्धक खान-पान या हानिकारक खान-पान के मानक महिलाओं और पुरुषों पर लगभग समान हैं।
प्रश्न – महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर –
दूध- महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट मिल्क या फिर संतरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए. …
दही- महिलाओं को खाने में दही यानी लो फैट योगर्ट जरूर शामिल करना चाहिए. …
टमाटर- महिलाओं के लिए सुपरफूड में टमाटर भी शामिल है. …
सोयाबीन- स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को प्रोटीन से भरपूर चीजें आहार में शामिल करनी चाहिए।
प्रश्न – महिलाओं की भूमिका क्या है?
उत्तर – महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है की महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। शिक्षा और महिला ससक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता।
प्रश्न – औरतों वाली बीमारी क्या होती है?
उत्तर- महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं पुरुषों से अलग होती हैं। दिल की बीमारी, मासिक धर्म चक्र, मीनोपॉज, ब्रेस्ट कैंसर ऐसी बीमारियां हैं, जो एक औरत को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। हमारा स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी दौलत है।
प्रश्न – महिलाओं में कौन सी बीमारी ज्यादा होती है?
उत्तर – भारत में स्तन कैंसर त्वचा कैंसर के बाद दूसरे नंबर पर आता है , अमेरिकी महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है। वास्तव में, अमेरिकी महिलाओं को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होने की 12 प्रतिशत संभावना होती है।
प्रश्न – एक महिला स्वास्थ्य मुद्दा क्या है?
उत्तर – स्त्री रोग संबंधी स्वास्थ्य और महिलाओं को प्रभावित करने वाले विकारों में मासिक धर्म और मासिक धर्म की अनियमितताएं शामिल हैं; मूत्र पथ स्वास्थ्य, मूत्र असंयम और पैल्विक फ्लोर विकारों सहित; और बैक्टीरियल वेजिनोसिस, वेजिनाइटिस, गर्भाशय फाइब्रॉएड और वुल्वोडनिया जैसे विकार शामिल हैं।
प्रश्न- भारत में महिलाओं की समस्या क्या है?
उत्तर – असमान लिंगानुपात, स्त्रियों की औसत आयु में कमी एवं मृत्यु-दर की अधिकता के लिए बाल विवाह, प्रसवकाल में स्त्रियों की मृत्यु, स्त्रियों की आर्थिक परनिर्भरता, लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को अधिक महत्व देना, कुपोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव आदि उत्तरदायी है।
प्रश्न – आप महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कैसे करते हैं?
उत्तर – हम महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हम प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ मृत्यु, कुपोषण और गैर-संचारी रोगों से संबंधित मुद्दों का समाधान करने की कोशिश करते है;
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के तहत गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
प्रश्न – महिलाओं की सेहत कैसे बनती है?
उत्तर – अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है
- सुबह उठने की आदत डालिए आजकल लोग जैसे सुबह उठना भूल ही गए हैं! …
- रोज सुबह पानी पीजिए …
- सुबह-सुबह थोड़ा walk कीजिए …
- एक्सरसाइज या योगा कीजिए …
- मेडिटेशन करें …
- अच्छा खाना खाए …
- जितना हो सके उतना पानी पीजिए
हमारी टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी देश के महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।






