Uncategorized

यहां के जनसूचना अधिकारी का अनोखा कारनामा,आर टी आई की जानकारी देने के बजाय, इस RTI कार्यकर्ता को कर रहा गुमराह

कार्यालयीन समय में बुलाकर खुद रहते हैं नदारत,लगे रहते है सचिवालय पंचायत भवन में ताले।

मालखरौदा:- जनपद पंचायत मालखरौदा में एक ऐसा जनसूचना अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव है जो आर टी आई के तहत जानकारी मांगी गई प्रार्थी को जानकारी देंने के बजाय बार बार गुमराह कर रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत चारपारा निवासी बसंत कुमार भारती जो अपने ही ग्राम पंचायत में पदस्थ है,आर टी आई कार्यकर्ता भूपेन्द्र लहरे द्वारा इस ग्राम पंचायत में दिनांक 01/03/2020 से 15/05/2022 तक की 15वें वित्त की केशबुक बिल वाउचर चेक बुक पंजी की जानकारी मांगी गई है मग़र उक्त जानकारी को देने के लिए उक्त जन सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत चारपारा सचिव बसंत कुमार भारती द्वारा एक लेटर भेजा गया है जिसमें सचिव द्वारा जानकारी प्रदाय करने का उल्लेख किया गया है मगर पहले शुल्क जमा करने की बात कही गई है सचिव ने पत्र में लिखा है कि आप कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर फोटो कॉपी की राशि जमा करने के उपरांत जानकारी ले जाने की बात कही गई है,जिसका A4 साइज 105पृष्ठ दर 4 रूपये के हिसाब से 412 रुपये कुल राशि की मांग किया गया है उक्त राशि जमा करने के बाद ही जानकारी देने की बात कही गई है यहाँ तक तो ठीक है मगर पंचायत सचिव बसंत कुमार भारती के कार्यालयीन समय पर जब भी आर टी आई कार्यकर्त्ता शुल्क देने पहुँचते हैं तो खुद जनसूचना अधिकारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित नही रहते उनके कार्यालय हमेशा बन्द पाये जाते हैं कार्यालय में ताले लगे रहते हैं,और जब आर टी आई कार्यकर्ता द्वारा फोन लगाकर कार्यालय में आने की बात करते हैं तो सचिव बहाने बनाते है कि आज मैं बीमार हूं तो कभी रायपुर में तो कभी सक्ति में हूं कल आना परसो आना कहते हुए जानकारी के शुल्क न लेने और जानकारी न देने के लिए बार बार जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि ग्राम पंचायत के 15 वें वित्त की राशि का कितना भ्रष्टचार किया होगा,और कभी कहतें हैं कि सगा समाज के हो आप लहरे जी खर्चा पानी ले लो कहकर आर टी आई कार्यकर्ता को घुस देने की बात करता है जिसकी काल रिकॉडिंग मेरे मोबाइल में सुरक्षित है,मतलब यूं कहें कि सचिव द्वारा जानकारी न देने के लिए इस तरह बार बार छः महीने से घुमाया जा रहा है।


आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ग्राम पंचायत चारपारा कार्यालय कभी खुलता भी है कि हमेशा बंद ही रहता है इस वीडियो और फोटोज से देखकर अनुमान लगा सकतें हैं की चारपारा ग्राम पंचायत कार्यालय में ताले लगें हैं और धूल भरी हुई है इस कार्यालय के सामने ग्रामीण जन बैठक कर टाइमपास ताश खेलते रहतें हैं हमने ताश खेलने वालों को वहाँ से हटाके ग्राम पंचायत भवन की खुद के साथ सेल्फी भी लिए हैं जब पंचायत भवन में ताले लगे थे,आर टी आई कार्यकर्ता ने यह आस लगाए थे की आज नही तो कल मिलेंगे सचिव तो जानकारी देगें मगर जब भी सचिव जनपद कार्यालय में मुलाकात हो जाता है आते जाते तो उनके द्वारा मांगी गई फोटो कॉपी की शुल्क राशि भी नही लेते कहतें हैं कार्यालय में आकर दो।अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि जनसूचना अधिकारी सचिव बसंत कुमार भारती जानकारी न देने के लिए आर टी आई कार्यकर्ता को जानबूझकर गुमराह परेशान और आर्थिक हानि पहुँचा रहा है जबकि आर टी आई कार्यकर्ता एक गरीब परिवार से आता है जिससे शुल्क की छूट भी होता है फिर भी कार्यकर्ता ने शुक्ल देने के लिये ग्राम पंचायत चारपारा जनसूचना अधिकारी के कार्यालय के कई बार चक्कर लगा चुके है मगर हमेशा कार्यालय बंद पाये जाते हैं इस वजह से अब आर ति आई कार्यकर्ता भूपेन्द्र लहरे के पास द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग को शिकायत करने के आलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
वहीं सचिव बसंत कुमार भारती चारपारा का ही निवासी है किंतु अधिकारी से मिली भगत कर अपने ही ग्राम में डेरा डारे हुए है जब की कई सचिव पंचायत ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे हैं इससे स्पष्ट होता है कि अपने ग्राम चारपारा में अपने ही लोगों को फायदा दिला रहा है
श्रीमान बसंत भारती को ग्राम चारपरा से तुरंत मुक्त किया जाय क्योंकि
सरपंच भी भारती है और सचिव भी भारती है दोनो का मेलजोल से आने वाला चुनाव में पंचायत चुनावों में प्रभाव पड़ेगा
सचिव के चलते गांव में अशांति पैदा होने की भरपूर सम्भावना है ग्रामीणों के बताएं अनुसार।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button