कानूनक्राइम

VIDEO: 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपिया को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

▪️प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम -लक्ष्मी बाई रात्रे पति उत्तर कुमार रात्रे उम्र 47 वर्ष निवासी कटंगपाली (ब) थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)

जप्ती :- 07 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1400/- रू0

सरिया:- मामले का संक्षिप्त विवरण :- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिसअधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ ( आंजनेय वार्ष्णेय) के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ ( निमिशा पाण्डेय) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ ( अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 17.05.2025 के करीबन 11:00 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम कटंगपाली-बोन्दा मार्ग किनारे एक महिला द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है। उपरोक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम कटंगपाली-बोन्दा मार्ग के पास जाकर रेड कार्यवही किया गया जो वहां पर आरोपिया लक्ष्मी बाई रात्रे पति उत्तर कुमार रात्रे उम्र 47 वर्ष निवासी कटंगपाली (ब) थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जा से एक सफेद रंग प्लास्टिक बाल्टी में भरा हुआ 07 लीटर हाथ भ‌ट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1400 रू0 को उसके पेश करने पर जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपिया के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क0-87/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है। आरोपिया को आज दिनांक 17.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, टीकाराम पटेल, आरक्षक राजेश नारंग, ताराचंद मिरेन्द्र, नर्मदा यादव, श्रवण टण्डन, म०आर० सविता यादव का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button