शिक्षासम्मानसामाजिक

बोर्ड परीक्षा में सफल-असफल विद्यार्थियों को बधाई सह प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शन

गोबरसिंहा/सुधीर चौहान – विदित हो कि शास.उच्च. माध्य. विद्या. गोबरसिंहा में वर्तमान शिक्षा सत्र 2025 के बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोष प्रद स्थिति से अवगत होकर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तम पटेल एवं नव निर्वाचित सरपंच उज्ज्वल मिरी ने दसवीं ,बारहवीं, परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों सहित शालेय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कुछ विषयों में रुके हुए छात्र छात्राओं को निराश न होने की प्रेरणा देते हुए आगे सतत् लगनशीलता के साथ मेहनत करने और ईमानदारी पूर्वक नियमित विद्यालय आने की बात कही है।
साथ ही  क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ,जनपद सदस्या श्रीमती चंदा मिरी, सरपंच सुदर्शन नौरंगे,उप सरपंच शिव कुमार पटेल, जागरूक वरिष्ठ सदस्य मुरली पटेल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के गुणवत्ता पूर्ण परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी ली जहां प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र साहू ने बताया कि इस वर्ष गोबरसिंहा हाई स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 96.55 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी का 88.46 प्रतिशत के साथ परीक्षार्थियों का रिजल्ट संतोष प्रद रहा है । जिसमें कक्षा  10 वीं में कु.जाह्नवी सिदार  (प्रथम) 87.33 प्रतिशत, सलमा मिरी (द्वितीय) 74.17 प्रतिशत, ओम प्रकाश पटेल (तृतीय) 70.67 प्रतिशत, इसी तरह कक्षा 12 वीं में किशन साहू कला संकाय (प्रथम)78.2 प्रतिशत, अंजना पटेल (द्वितीय ) 69.6 प्रतिशत, सानिया बरेठ (तृतीय) 65.2 प्रतिशत के साथ सफलता प्राप्त किए हैं से अवगत होकर स्थानीय  जनप्रतिनिधियों ने  आगे और भी बेहतरीन प्रयास कर अपने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने की हार्दिक बधाई दिए हैं।
वही कक्षा बारहवीं से कुल तीन एवं दसवीं से मात्र एक विद्यार्थी कुछ विषय में सप्लीमेंट्री आने वालों को मन में निराश न होकर  द्वितीय अवसर परीक्षा हेतु कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही है।साथ ही विद्यालय के शिक्षक स्टॉफ वरिष्ठ व्याख्याता रमेश निषाद, राज्यपाल पुरस्कृत राजेन्द्र चौहान, सहसराम नौरंगे, दशरथ प्रधान,भुवनेश्वर नायक,चंद्रकला नायक, हेमंती राठिया,पूर्णिमा कंवर,शालिनी दुबे, लेब टेक्नीशियन चांदनी पटेल, व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे, क्लर्क एवं विद्यालयीन कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आने वाले  शिक्षा सत्र में शालेय परिवार सह शाला प्रबंधन समिति के नियमित बैठक कर , आपसी सामंजस्य एवं सहभागिता से विद्यालय स्तर पर हर विधाओं में गुणात्मक दृष्टिकोण से हंड्रेड परसेंट  रिजल्ट लाने की बात कही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button