राजनीतिसामाजिक

भाजपा मण्डल सरिया नें मोदी सरकार के 11साल पुरे होने पर किया कामकाजी बैठक का आयोजन


मोदी जी का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर केंद्रित: स्वप्निल स्वर्णकार

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पुरे होने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी पुरे प्रदेश भर में 9 जून से  संकल्प से सिद्धी अभियान चलाएगी।इसी कड़ी में आज सरिया मण्डल भाजपा द्वारा कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदीप सतपथी जी ने किया एवं स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक यह अभियान चलेगा जिसमें मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो तथा सतपथी जी ने जन जन तक मोदी जी के योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वप्निल स्वर्णकार जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पर केंद्रित होगा।


उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस पर प्रत्येक मण्डलों में योग शिविर रखा जाएगा तथा 15 से 17 जून  तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा।इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष के उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरित किया जाएगा और लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर घर वितरित करेंगे।
कार्यक्रम को पुर्व मण्डल महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही जी ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार  के उपलब्धियों को विस्तार से बतलाया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता अरुण शराप,सेवकराम पटेल, लिंगेश्वर भोई,परदेशी प्रधान,आनंद सा ने भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान मण्डल के नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं अंत में 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेश बारिक जी ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही जी ने किया ।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल,पुर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल,मण्डल महामंत्री नारायण प्रधान, उपाध्यक्ष नवीन प्रधान,पुर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल, नगर पंचायत पुर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल स्वर्णकार, पुर्व उपाध्यक्ष गजपति डनसेना,कोषाध्यक्ष गणपति नायक,मण्डल के नवनियुक्त मंत्री श्री सुकलाल चौहान, श्रीमती रजनी प्रधान, शकुंतला सिदार,अजय पटेल,जनपद सदस्य शंभुनाथ प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल,आईटी सेल प्रभारी जितेन्द्र साहू, कार्यालय मंत्री नरेश पटेल,वरिष्ठ नेता नलकुमार नायक, अभिमन्यु डनसेना,सुनिल प्रधान, संतोष प्रधान,बाबुलाल साहू, अजय बैरागी,सुदन प्रधान, सरपंच गण सर्व श्री सागर पटेल, राधाकांत देहरी,वृन्दावन प्रधान, देवानंद शामल, सुदन प्रधान, भुवनेश्वर प्रधान, सौदागर यादव,विजय साहू,विजय अग्रवाल, जयप्रकाश पटेल, नंदलाल पटेल, मित्रभानु मालाकार,विकास विश्वाल, लावण्य बारिक,महेश ईजारदार, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button