राजनीतिसामाजिक

राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषक सम्मेलन साल्हेओना में आयोजित किया गया

अभियान का मुख्य उद्देश्य पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी करना है :अजय जवाहर नायक

किसानों में आधुनिक तकनीक और नई बीज किस्मों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मोदी सरकार द्वारा देश के कोने-कोने में इस तरह की प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवा रही है।इसी तारतम्य में ग्राम साल्हेओना में कृषि विभाग के द्वारा “विकसित कृषी संकल्प अभियान” का वृहद आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान अजय जवाहर नायक जी थे।*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय नायक जी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी करना है। जिसके अंतर्गत गांवों के किसानों से सीधे जुड़कर वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा सके।*
*आगे उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार द्वारा किसानों से जुड़ने की यह अनुकरणीय पहल की गई है जिसका लाभ क्षेत्रिय किसानों को उठाने की अपील किया।*
*कृषक सम्मेलन को भाजपा महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ने भी संबोधित किया तथा कृषि वैज्ञानिक राठिया ने भी मिट्टी परीक्षण व खाद प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया व उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।*
*इस दौरान कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग,पशुपालन विभाग ने अपने अपने विभागों से किसानों को मिलने वाली लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।*
*कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जनपद सदस्य शुकदेव दुआन जी ने किया।*
*मौके पर भाजपा महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं बरमकेला महामंत्री राजकिशोर पटेल,कृषि वैज्ञानिक श्री राठिया जी,कृषि विभाग से श्री नायक जी,श्री तालेश्वर पटेल जी,पशुपालन विभाग से श्री रात्रे जी, उद्यान विभाग से श्रीमती गुप्ता जी, जयरतन पटेल,ईश्वर साहू,हितेश मालाकार,भुवन मालाकार, जयप्रकाश पटेल, बोधराम पटेल, टीकाराम चौधरी, चंचला चौधरी, यशोदा ईजारदार, रुक्मणी पटेल सहित भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।*

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button