सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

एन एस एस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग-शिविर का हुआ आयोजन

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर आधारित योगाभ्यास

लोईंग भाजपा मंडल एवं ग्राम पंचायत महापल्ली की रही सहभागिता

महापल्ली:- छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग एवं क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना भोपाल एवं संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ सी एस गौराहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बटमूल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन शिविर का आयोजन दिनांक 17-06-2025 से 21-06-2025 तक बटमूल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया।

जिसके योग प्रशिक्षक डॉ सुभाष चन्द्र झा द्वारा प्रोटोकॉल के आधार पर प्रतिदिन योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ पर केंद्रित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली, एन एस एस इकाई बटमूल कॉलेज, लोईंग भाजपा मंडल रायगढ़ एवं ग्राम पंचायत महापल्ली द्वारा प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने नियमित योग करने के फायदे को विस्तृत रुप से बताते हुए कहा कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।

‘योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। यह एक ऐसी विद्या है जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है। लोईंग भाजपा मंडल के अध्यक्ष मिनकेत प्रधान ने कहा कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है। योग आपके तन को ही नहीं, बल्कि आपके स्वस्थ दिमाग और शांत मन को भी दिशा देता है। यह अंदरूनी ऊर्जा को जाग्रत करता है और आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। महाविद्यालय संचालन समिति के सचिव दशरथ गुप्ता ने कहा कि योग एवं  ध्यान प्रतिदिन भोजन की तरह करना चाहिए जिस  प्रकार से शरीर को नियमित भोजन की आवश्यकता पड़ती है उसी प्रकार योग योग एवं ध्यान से शरीर की फिटनेस बनती है अंत में टीकाराम प्रधान ने योग दिवस पर अपना विचार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, महाविद्यालय संचालन समिति के सचिव दशरथ गुप्ता, वरिष्ठ  प्राध्यापक के प्रो पी के कापड़ी,  प्रो पी के गुप्ता  रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, त्रिलोचन बरेठ, निशांत पण्डा, अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान, सुशीला यादव, रासेयो स्वयंसेवक प्रशांत मेहर, सूरज चौहान, नीजू दास, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली के डॉ सुभाष चन्द्र झा, वर्षा प्रधान ,औषधालय के स्टाफ गंगा सिदार , विश्वबंधु सोनी , स्वाति किसान, नियमित आने वाले योग साधक संपत पटेल, प्रेमानंद , गजेंद्र , प्रदीप गुप्ता , ललिता गुप्ता , कृष्णलाल गुप्ता , खुशीलाल, लोइंग भाजपा मंडल के अध्यक्ष मिनकेत प्रधान, भाजपा महामंत्री छबिलाल पटेल, ग्राम पं. महापल्ली के सरपंच श्रीमती तपस्पिनी किसान, सचिव लोकनाथ जेना, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य टीकाराम प्रधान, ग्राम पंचायत कुकुर्दा सरपंच प्रतिनिधि ललाट गुप्ता, ज्ञान सागर, विकास प्रधान, विनय श्रीवास, आनंद अग्रवाल, शत्रुघन, प्रभात मिंज एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button