आस्थासामाजिक

खैरगढ़ी में 120 वर्षों से अनवरत चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा का ऐतिहासिक आयोजन

बरमकेला / जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत खैरगढ़ी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा इस वर्ष भी परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। यह ऐतिहासिक रथयात्रा करीब 120 वर्षों से गांव की पहचान और आस्था का प्रतीक बनी हुई है।

रथयात्रा की विशेषता यह है कि पूरे वर्ष मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और माता सुभद्रा जी साल में एक बार ग्रामवासियों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस अवसर पर गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

रथयात्रा के दौरान गांव की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। श्रद्धालु रथ की रस्सियों को खींचकर अपने जीवन को धन्य मानते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान कुरुपति गुप्ता ने कहा

“यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जब भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलते हैं, तब हर व्यक्ति को दिव्य अनुभूति होती है। यह आयोजन हमें एकता और भक्ति की प्रेरणा देता है।”

गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह परंपरा कभी भी बाधित नहीं हुई। हर वर्ष रथयात्रा की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था पहले से बढ़कर दिखाई देती है।

रथयात्रा के समापन पर भगवान की महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण हुआ। पूरे दिन गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button