राजनीतिशिक्षासामाजिक

युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश तिवारी ने किया CM भूपेश बघेल का आभार व्यक्त,प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय

सारंगढ़ बिलाईगढ़।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के सच्चे हितैषी सारंगढ़ बिलाईगढ़ युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों को प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया है ,कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुए इसे बड़ी सौगात बताया है। प्रकाश तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा ,गरवा ,घुरवा , बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुचने का काम किया है ।

भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता प्रकाश तिवारी ने कहा 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। तिवारी जी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में 90 % परिवार किसान है , छत्तीसगढ़ में हर्ष और उल्लास का माहौल निर्मित हो गया है, गांव गांव के लोग बहुत प्रफुल्लित होकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। हर एक के जुबान पर भूपेश कका छाया हुआ है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button