
भाजपा ने पंद्रह साल में किसानों के हित में कोई बड़ा कार्य नहीं किया है,कांग्रेस के पांच साल में किसान हुए आर्थिक रुप से समृद्ध
रायगढ़::- नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य व युवा कांग्रेस जिला महासचिव रायगढ़ (ग्रामीण) ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला शक्ति में नवीन आत्मानंद स्कूल की स्थापना और बेमेतरा में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की है. साथ ही रायपुर मेडिकल कॉलेज में 200 पदों की घोषणा किए। इतना ही नहीं एक बार फिर सीएम भूपेश ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए “20 क्विंटल प्रति एकड़” धान खरीदने की बड़ी घोषणा की है। प्रदेश का आर्थिक विकास 2018 में 3,27,106 लाख था, जबकि 2023 में 56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5 लाख 9 हजार से अधिक है. प्रदेश के राजस्व में 2023 में 93 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है. बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि, बजट के लिए इस बार कोई ऋण नहीं दिया गया, छग देश का 3 राज्य बना. 2023-24 में सकल वित्तीय घाटा 15200 करोड़ अनुमानित है.
छत्तीसगढ़ वनाधिकार पट्टा वितरण में पहले नंबर पर है. छग में उद्योग नीति पर सवाल उठाए जा रहे थे पर बीजेपी शासन काल में 2018 तक में 8597 करोड़ और 2018 से 2022 तक 107170 करोड़ का निवेश हुआ है. गरीब कल्याण योजना के तहत 98 प्रतिशत राशन कार्ड बनाया गया है l






