
बरमकेला:- आज से रमजान माह शुरू हुआ है जिस पर नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 07 इंदिरा गांधी वार्ड स्थित मदरसा बरमकेला में मुस्लिम समाज को हिंदू मुसलमान भाईचारा बढ़ाने हेतु नमाज पढ़ने नगर के युवा सम्राट एल्डरमैन अभिनव अप्पू पुजारी नगर पंचायत बरमकेला ने 29 मार्च अपने पिता अवधेश पुजारी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज को 60 फीट कालीन भेंट किया। जिसमे मुस्लिम समाज के मजीद खान, शाहबुद्दीन खान, मोइन खान, शाबीर खान, मौलाना साहब, नवाब खान, वहाब खान, मोहम्मद सज्जाद खान, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद अजान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कलीम, नोबेल पटेल, धर्मेंद्र चौहान, अमर भारती, राहुल भारती, सत्य निषाद, पवन पटेल आदि भारी संख्या में युवा कांग्रेसी और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






