
पुसौर/सुधीर चौहान – ग्राम अमालीभौना में सवरा समाज परिक्षेत्र क्र.04 सरवानी की ऐतिहासिक पहल से हुआ कैरियर मार्गदर्शन सह जनजागृति अभियान का आयोजन।
जिसमे समाज के छात्र-छात्राओं सहित समाज के लोगों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की ईष्ट देवी मां शबरी जी की शैल चित्र की पूजा अर्चना कर समाज के केंद्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस मौके पर समाज के गौरव सहायक प्राध्यापक,कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षाविद एवं समाज प्रमुखों ने समाज के छात्र छात्राओं सहित उपस्थित समाज के लोगो को संबोधित कर कैरियर मार्गदर्शन दिए साथ ही प्रतिभावान बच्चों एवं उच्च पदों पर चयनित कर्मचारी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट किए।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को अमलीभौना में अमली जामा पहनाने की काम सरवानी परिक्षेत्र के युवा अध्यक्ष वीरसिंह सिदार, भुनेश्वर सिदार, कार्तिक राम सिदार , डोलनारायण सिदार ने की ।
कैरियर मार्गदर्शक के रूप में प्रो. छबिलाल सिदार , प्रो. कु.संगीता सिदार, प्रो.उत्तरा सिदार ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर ,शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कैरियर मार्गदर्शन किए।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नील सिदार, शोभित सिदार, लोचन सिदार, जयसिंह सिदार, चूड़ामणि सिदार,चूड़ामणि सिदार(सरवानी),बरुण सिदार,सुखराम सिदार,हरिशंकर सिदार सहित समाज के सक्रिय लोगो का विशेष योगदान रहा।






