
रायगढ़/सुधीर चौहान:- छ.ग. नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 27 नवम्बर 2022 को नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुमारी लकेश्वरी कटकवार, उपाध्यक्ष भागवत पटेल, सचिव बृजेश राम, कोषाध्यक्ष तिहारू सारथी, मीडिया प्रभारी आकाश पटेल, संरक्षक हीरामणि महंत व प्रफुल्ल सारथी एवं टीकाराम चौहान व अन्य प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 03 सूत्रीय मांगो को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को ज्ञापन सौंपा गया है। नगरीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया और उनकी 03 सूत्रीय मांगो को शासन प्रशासन स्तर तक पहुंचाया और मांग रखी।

जिससे अब शासन प्रशासन भी नगरीय निकायों के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया। नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की आगामी रणनिति के तहत यह निर्णय लिया गया है की छ.ग. के सभी 90 विधायकों और 12 सांसदों, महापौर, नगर निगम/पालिका अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्रियों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को 03 सूत्रीय मांगो से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपेंगे। उक्त ज्ञापन को सौपनें की दायित्व/जिम्मेदारी संबंधित जिला के जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी 90 विधायकों और 12 सांसदों को दी गईं है।

ज्ञापन सौपने का कार्य 31 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने सुनिश्चित करने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे द्वारा बोला गया है। और उक्त कार्य में सहयोग हेतु संभाग अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारीगण से समन्वय बनाकर पूर्ण करने को कहा गया है।






